टेक- दुनिया चले ना सिरीराम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना

1. जब से रामायन पढ ली है, एक बात हमने समझ ली है
रावन मरे ना सिरीराम के बिना, लंका जले ना हनुमान के बिना
दुनिया चले ना सिरीराम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना 

2. सीता हरन की कहानी सुनो,बनवारी मोरी जवानी सुनो
सीता मिले ना सिरीराम के बिना, पता लगे ना हनुमान के बिना
दुनिया चले ना सिरीराम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना

3. लछमन कौ बचनौ मुस्किल था, कौन बूटी लाने के काबिल था
लछमन बचे ना सिरीराम के बिना, बूटी मिले ना हनुमान के बिना।
दुनिया चले ना सिरीराम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना

4. सिंघासन पै बैठे हैं सिरीराम जी, जो कदमों में बैठे हैं हनुमान जी
मुक्‍ति मिले ना सिरीराम के बिना, भक्‍ति मिले ना हनुमान के बिना
दुनिया चले ना सिरीराम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना