रघुनन्दन फूले ना समाय
लगन आई हरे-हरे
लगन आई मोरे अँगना

बाबा सज गए, ताऊ सज गए
सज गयी सारी बरात
हो रघुनन्दन तो ऐसे सज गए
जैसे श्री भगवान्

लगन आई हरे-हरे
लगन आई मोरे अँगना

रघुनन्दन फूले ना समाय
लगन आई हरे-हरे
लगन आई मोरे अँगना

पापा सज गए, चाचा सज गए
सज गयी सारी बरात
हो रघुनन्दन तो ऐसे सज गए
जैसे श्री भगवान्

लगन आई हरे-हरे
लगन आई मोरे अँगना

रघुनन्दन फूले ना समाय
लगन आई हरे-हरे
लगन आई मोरे अँगना

भईया सज गए, जीजा सज गए
सज गयी सारी बरात
हो रघुनन्दन तो ऐसे सज गए
जैसे श्री भगवान्

लगन आई हरे-हरे
लगन आई मोरे अँगना

रघुनन्दन फूले ना समाय
लगन आई हरे-हरे
लगन आई मोरे अँगना