टेक- चलो रे भईया गिरिराज पूजा करेंगे
कलयुग के पिरथम देवता उनकी सरन परेंगे
1. सिरी किरस्न नै पूजन पुरन्दर कौ छुडा लियौ
लैकैं गोप ग्वाल बाल गिरवर कूं पुजा दियौ
आपई खायौ और आपकूं खबा दियौ
गिरवर कौ मान तीनों लोकन में बढा दियौ
उनकी सरन परेंगे चलो रे भईया गिरिराज पूजा करेंगे
2. कोप कर इन्दर मेघ मालन कूं बुला लियौ
बिरज कूं बहायो ऐसौ हुकम सुना दियौ
देख हाल-लाल गिरनक पै उठा लियौ
डूबत ते बिरज एक पल में बचा लियौ
व्याधा सकल हरंगे चलो रे भईया गिरिराज पूजा करेंगे
3. गंगा में नहाय पाप तन के नसा लेऔ
धूप दीप दूद भोग चलकैं लगा लेऔ
आरती उतारो फिर असतुति सुना देऔ
सात परिकम्‍मा पिरेम पिरीत से लगा लेऔ
संकट सकल हरेंगे चलो रे भईया गिरिराज पूजा करेंगे
4. आबै सुब मांस यामैं भीड होय अत भारी
कर-कर तईयारी आ रहे नर-नारी
इच्छा करें पूरी तिहारी गिरवर गिरधारी
नारायन बिहारी बे तौ जन-जन हितकारी
नईया ऐ पार करेंगे चलो रे भईया गिरिराज पूजा करेंगे