नागनिया बनकैं डस लई मोहन तेरी बांसुरिया

टेक-नागनिया बनकैं डस लई मोहन तेरी बांसुरिया
1.कान्हा हो वागन बीच अकेली मालनिया बनकैं डस कान्हा तेरी बांसुरिया
नागनिया बनकैं डस लई मोहन तेरी बांसुरिया
2.कान्हा हो तालन बीच अकेली धोविन बनकैं डस लई तेरी बांसुरिया
नागनिया बनकैं डस लई मोहन तेरी बांसुरिया
3.कान्हा हो कुआन बीच अकेली धीमरिया बनकैं डस लई मोहन तेरी बांसुरिया
नागनिया बनकैं डस लई मोहन तेरी बांसुरिया
4.कान्हा हो महलन बीच अकेली रानी बनकैं डस लई मोहन तेरी बांसुरिया
नागनिया बनकैं डस लई मोहन तेरी बांसुरिया

दाऊजी की धूर उडीयै, मेरे दिल में समा गई

टेक- दाऊजी की धूर उडीयै, मेरे दिल में समा गई
1.उड-उड धूर मेरे पैरन आई।
तोकूं पैर दिये मजबूत, परिकम्‍मा दैलै मन कर कैं
दाऊजी की धूर उडीयै, मेरे दिल में समा गई
2.उड-उड रे धूर मेरे हातन आई। 
तोकूं हात दिये मजबूत, दान कर लै मन कर कैं
दाऊजी की धूर उडीयै, मेरे दिल में समा गई
3.उड-उड धूर मेरे कानन आई।
 तोकूं कान दिये मजबूत, सप्ताह सुन लै मन भर कैं
दाऊजी की धूर उडीयै, मेरे दिल में समा गई
4.उड-उड धूर मेरे आंखन आई।
 तोकूं आंख दई मजबूत, दरसन तौ कर लै मन करकैं
दाऊजी की धूर उडीयै, मेरे दिल में समा गई