गोली चूरन की मंगा देऔ भरतार दरद मेरौ मिट जायगौ

टेक- गोली चूरन की मंगा देऔ भरतार दरद मेरौ मिट जायगौ

च्यार महिना आये जाडेन के जाडौ ही जाडौ होय।
गद्‍दा मखमल कौ मंगा दै भरतार दरद मेरौ मिट जायगौ
गोली चूरन की मंगा देऔ भरतार दरद मेरौ मिट जायगौ

च्यार महिना आये गरमीन के गरमी-गरमी होय
पंखा बिजली कौ लगवादै भरतार दरद मेरौ मिट जायगौ
गोली चूरन की मंगा देऔ भरतार दरद मेरौ मिट जायगौ

च्यार महिना आये चौमासेन के रिमझिम-रिमझिम होय
छप्‍पर ग्यान कौ छबादै भरतार दरद मेरौ मिट जायगौ
गोली चूरन की मंगा देऔ भरतार दरद मेरौ मिट जायगौ

काई चमची से गुर खालो पिया, दूद धरौ अलबारी में

टेक- काई चमची से गुर खालो पिया, दूद धरौ अलबारी में

मन मार याई मारो मत जाओ पिया, तडके पियर डिगर जाऊंगी
मेरौ बाबुल है थानेदार पिया, दूजौ भ्याह रचा देगौ

मेरौ भईया है साहूकार पिया, नौ मन खांड़ गरा देगौ
मेरौ मामा है ललचार पिया, दूजौ भात पैहरा जागौ।

मेरी पौरी के आगैं नीम रे पिया, घनन-घनन फेरा लै लुंग्‍गी
तू बैठौ-बैठौ देख पिया तेरौ जिया जरा दुंग्‍गी

मेरे पामन बाजनी पजेब छम-छम करती डोलुंगी
तुम नौ महिना गम खाओ पिया, गोदी में लाल खिला लुंगी

ओड कैं चुन्दरी फिल्मी कौ जानौ गजब हो गया

टेक- ओड कैं चुन्दरी फिल्मी कौ जानौ गजब हो गया

1.मैंनै कल से भरा है तुम्हारे लिये,नहाने वाले ना आये गजब हो गया
ओड कैं चुन्दरी फिल्मी कौ जानौ गजब हो गया

2.मैंनै खाना बनाया तुम्हारे लिये,खाने वाला ना आया गजब हो गया
ओड कैं चुन्दरी फिल्मी कौ जानौ गजब हो गया

3.मैंनै लोटा भरा है तुम्हारे लिये,पीने वाला ना आया गजब हो गया
ओड कैं चुन्दरी फिल्मी कौ जानौ गजब हो गया

4.मैंनै सेज सजाई तुम्हारे लिये,सोने वाला ना आया गजब हो गया 
ओड कैं चुन्दरी फिल्मी कौ जानौ गजब हो गया

एक सोलह साल की लडकी कोई ना सादी कौ विचार

एक सोलह साल की लडकी कोई ना सादी कौ विचार
एक बूढौ तखत पै बैठौ, बूढे तू ही लै लै सगाई
बानै डाडी मूंछ कटाई, हैगौ सादी कूं तईयार

बाकी संग की यूं उठ बोली आगी सीला की बरात 
बाकी दादी यूं उठ बोली सीला बूढौ है तईयार

दादी तूई याके फेरा लैलै तेरी जोडी कौ भरतार
बेटी मैं कैसैं फेरा लै लऊं तेरौ बाप लम्बरदार

उड उड रे जहाज इन्दरा गांधी कौ राज भारत में

टेक- उड उड रे जहाज इन्दरा गांधी कौ राज भारत में।
1. सुसरा लै लेऔ लम्बरदारी तिहारी चिलम भरै पटवारी तिहारी खातिर होगी न्यारी भारत में
चीनी परमिट से मिलेगी, तेल लीटर से मिलेगा, कपडा मीटर से मिलेगा, गेंहू किलो से मिलेगा भारत में
उड उड रे जहाज इन्दरा गांधी कौ राज भारत में।

2. जेठा लै लेऔ लम्बरदारी तिहारी चिलम भरै पटवारी तिहारी खातिर होगी न्यारी भारत में
चीनी परमिट से मिलेगी, तेल लीटर से मिलेगा, कपडा मीटर से मिलेगा, गेंहू किलो से मिलेगा भारत में
उड उड रे जहाज इन्दरा गांधी कौ राज भारत में।